Navratri 2019: make some special sabudana this Navratri Cutlets go recipe

Sabudana recipe


नवरात्रि 2019 इस नवरात्री  बनाए कुछ स्पेशल साबुदाना
 कटलेट्स जाने रेसिपि 


 इस नवरात्रि व्रत के दौरान साबुदाना की कुछ नई रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं तो आप साबुदाना कटलेट्स रेसिपी जरूर ट्राई करें यह बहुत कम मेहनत और समय में झटपट बनकर तैयार हो जाती है साबुदाना कटलेट्स व्रत रेसिपी की खासियत यह है कि ये एक आसान नॉर्थ इंडियन रेसिपी है,इसमें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट होता है जो व्रत के दौरान हमें एनर्जी की कमी होने नहीं देता। 

साबुदाना कटलेट्स रेसिपि के सामग्री

   1.   साबुदाना ( 1 छोटा कप )
   2.  सिंघाड़े का  आटा ( 2 चम्मच)
  3.   दही    ( 100 ग्राम)

  4.   तेल/घी (  1 कटोरी)
  5.   आलू (  4  मीडियम साइज)
  6.   भुनी हुई  मूंगफली का पाउडर ( 50 ग्राम)
  7.     काली मिर्च  ( 2  चुटकी)
  8.    हरीधनिया ( 50ंं ग्राम)
  9.    1 निबू
 10.     4 हरी मिर्च
 11.   दो चुटकी जिरा पाउडर
 12   सेंधा नमक ( स्वाद अनुसार)

साबुदाना बनाने की विधी

  • सबसे पहले साबुदाना को 5-6 घंटे भिगोकर रख दें इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें ।
  • अब इसमें उबले आलू पिसा जीरा बारीक कटी हुई धनिया और स्वाद के अनुसार सेंधा नमक डालकर मिलाएं।  
  • इस मित्रण में 2 चम्मच सिंघाड़े का आटा, मूंगफली का पाउडर, काली मिर्च 1/2 नीबू का रस और 4 कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिलाएं।  
  • इन सबको अच्छे से मैश करके गोल टिक्की का शेप दें
  • अब पैन में तेल/घी गर्म इसे सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें। 
  • गर्मागर्म साबुदाना कटलेट्स को आप चटनी या फिर ताजा दही साथ सर्व कर सकती हैं। 

 दोस्तों कैसा लगा यह आर्टिकल अगर आपको इससे कुछ  सीखा है तो कमेंट करके मुझे बताएं

Vidmate app download now।